राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना में दर्ज दो कांडों में फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जी जान से जुटी हुई है। अलग-अलग दो कांडों में पुलिस फरार अपराधियों के कुर्की के लिए न्यायालय से वारंट जारी करवाकर आरोपियों के घर चिपका रही है।इसी क्रम में गुरुवार को मशरक थाना की पुलिस ने दो कांडों में पिछले कई सालों से कांड संख्या 213/20 एसीएसटी में फरार चल रहे घोघिया गांव में विक्की तिवारी के घर में बैंड बाजे के साथ पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया। इसके साथ ही पुलिस ने फरार के परिजनों को जल्द आत्मसमर्पण करवाने की चेतावनी देते हुए कहा कि समय सीमा के अंदर सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दारोगा रामचंद्र मांझी ने बैंड बाजा और अपने पूरे लाव लश्कर के साथ कांड संख्या 03/20 समस्तपुरा गांव में मारपीट में एसएसटी के फरार अभियुक्त बसंतपुर थाना क्षेत्र के बनिया गांव राकेश ओझा के घर में पहुंचकर दरवाजे पर इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि समय सीमा के अंदर सभी अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग