राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा।नगरा थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद ने की।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व समाज सेवी शामिल हुए। ओपीध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने कि अपील करते हुए उन्होंने ने स्पष्ट कर दिया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी व डीजे को जब्त कर डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सजंय कुमार, मिश्रा, अरुण ब्याहुत, इरशाद कुरैशी, संजीत राय, रवि प्रकाश,तमन्ना आलम, सकलदीप सिंह, शैलेश साह, रंजन कुमार यादव, मिथेलेश राय, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश, रंजीत ब्याहुत, प्रमोद सिंह व थाना के कर्मी सहित क्षेत्र के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग