राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। सारण जिले के नगरा प्रखंड के अफौर में युवा ब्राह्मण चेतना मंच के तत्वाधान में स्थानीय ब्राह्मण बंधुओं की बैठक हुई। बैठक में ब्राह्मणों की स्थिति परिस्थिति,दशा और दिशा पर चर्चा हुई। बैठक में मंच के प्रमंडल प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आचार्य संजय पाठक,आचार्य श्याम सुंदर मिश्र एवं जिलाध्यक्ष आचार्य मनीष पांडेय,कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मिश्र, नगर अध्यक्ष पंडित रंजीत उपाध्याय, महासचिव दिवाकर मिश्र, सहित सैकड़ो ब्राह्मण उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात नगरा प्रखंड समिति का गठन किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष के रूप में पप्पू उपाध्याय, उपाध्यक्ष सोमनाथ गिरी, महासचिव कुमुद रंजन पांडे सचिव विशंभर चौबे कोषाध्यक्ष आनंद कुमार मिश्र उपर प्रवक्ता डाक्टर अरविंद उपाध्याय अजय कुमार मिश्र कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी पांडे उपाध्यक्ष दीप सुंदर कुमार मिश्र महासचिव के पद पर सर्वसम्मति से चयनित हुए। पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग