नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के सरैया गांव में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के आवास पर अपने पिता स्वर्गीय त्रिभुवन नारायण सिंह, और माता शारदा देवी के याद में कम्बल का वितरण गरीब असहाय और विधवा लोगों के बीच किया गया,इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राजेश सिंह,अर्जुन सिंह,धनंजय सिंह, मंडल महामंत्री अरविन्द सिंह, सतीश सिंह, वार्ड उदय सिंह,वार्ड बुलबुल सिंह,आईटी सेल मोनू सिंह, जितेन्द्र गिरी,सनी सिंह,सरोज यादव,सहित अनेक लोग उपस्थित थे, लगभग 300 लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया, मिलने वाले महिलाओं में लक्ष्मीनिया देवी,मुन्नी देवी,प्रभा देवी,सुनैना देवी,गिरजा देवी सहित सभी लोगो को दिया गया, इस दौरान राकेश सिंह ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए हमने गरीब असहाय लोगो के बीच कम्बल वितरण करने का निर्णय लिया यह प्ररेणा हमे सांसद राजीव प्रताप रूडी और जल संसाधन मंत्री संजय झा से मिला ,इस कार्य के लिये सभी लोगो ने सांसद राजीव प्रताप रूडी जल संसाधन मंत्री संजय झा और उनके टीम को धन्यवाद दिया और इस कार्य की सराहना की


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग