पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के पश्चिम टोला पिपलेश्वर नाथ शिव मंदिर घोघारी नदी के तट पर 22 वां वार्षिकोत्सव अखंड अष्टयाम गुरुवार को शुरू हुआ। ग्रामीण महिलाओं एवं लड़कियों के द्वारा कलश को लेकर गाजे बाजे के साथ कलश को लेकर नगर भ्रमण करते हुए घोघारी नदी में जल भरा गया । विद्वान आचार्य सुशील ओझा, पंडित किशोर पांडेय, पंडित कृष्णा कुमार तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अखंड अष्टयाम शुरू हुआ। भक्त महेश सिंह ने कहा कि इस मंदिर का शिलान्यास 12 दिसंबर 1995 को तत्कालीन समाजसेवी भक्त स्वर्गीय दर्प नारायण सिंह, स्वर्गीय तेज नारायण सिंह, श्री राम प्रवेश सिंह एवं सभी ग्रामीणों के सहयोग से आचार्य राघव पांडेय एवं पंडित किशोर पांडेय के द्वारा किया गया था। मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2001 में इसी तिथि को शुरू हुआ था। जो सभी ग्रामीणों के सहयोग से लगातार होते आ रहा है। इस मंदिर में आस-पड़ोस के सभी ग्रामीण लोग श्रद्धा के साथ चंदा देते हैं। जिससे हर साल अखंड अष्टयाम होता है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग