राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के हरिहर पुर कनार गाँव निवासी राजबल्लभ प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर दो युवक को नामजद करते हुए तथा दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।पीड़ित ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत करते हुए कहा है कि मैं गाँव के ही एक लड़की से शिव मंदिर के पास बात कर रहा था तभी सहिमपुर गाँव निवासी चंद्रमा राय का पुत्र अच्छेलाल व दूसरा उसी गाँव के अंकित राय तथा उसके साथ दो अज्ञात युवक ने बाइक से आकर मुझसे उलझ गये और बोलेने लगे कि क्यों बात कर रहा इतनी में ही दूसरे ने कमर से कट्टा निकाल कर मारपीट करने लगे।घटना की सूचना पर पहुँच खैरा पुलिस ने घटना स्थल से भागे हुए युवकों का बाइक व कट्टा बरामद किया है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि बाइक व कट्टा जब्त की गई है और युवक के दिये हुए आवेदन के अधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग