राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गुरुवार को थाना क्षेत्र के बसहियां विकास भवन के प्रांगण में भाकपा माले के बसहीया पंचायत पार्टी कमेटी का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के अंत मे 9 सदस्ययी नये कमेटी का गठन किया गया।सबसे पहले पार्टी का झंडा फहराया गया तथा शहीद साथियों को पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी गई। मौके पर नागेन्द्र प्रसाद, जमुना सिंह, चन्देश्वर साहनी, राजेन्द्र प्रसाद, फरीद अंसारी, मनान, रामनाथ राम, उमेश राम, संतोष पंडित आदि उपस्थित थे। सचिव नागेन्द्र प्रसाद को चुना गया। झंडातोलन कामरेड जमुना सिंह ने किया। उद्घाटन भाषण माले जिला सचिव सभा राय ने दिया। कहा कि पार्टी को मजबूत करना है और गरीबों, किसानों, मजदूरों और छात्रों के हक अधिकार के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा। नई कमिटी पार्टी के विस्तार तथा आन्दोलन को लेकर सकारात्मक पहल करेगी ऐसी उम्मीद की जा सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग