राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सरस्वती पूजा को शांति सदभावपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बनियापुर थाना में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें डीजे, डांस पर पूर्ण प्रतिबंधित के साथ कोरोना गाईड लाइन के पालन करने का निर्देश जारी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि मूर्ति विसर्जन में पांच से छह लोग ही शामिल हो सकते है। जिस निर्देश का पालन सभी पूजा समिति को करना अनिवार्य है। इसके अलावां कोवीड 19 को नियमों का पालन करते हुए पूजा पंडाल के नजदीक भीड़ पर प्रतिबंध तथा पूजा के बाद पार्टी करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बैठक में थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, एसआई नसीम खान, विनोद कुमार, तारकेश्वर पांडेय, दीनदयाल प्रसाद सहित क्षेत्र के पूजा समिति के सदस्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग