राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के गोबरही पंचायत में वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते गोली भी चल गई। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान लोगों के सहयोग से पुलिस ने पिस्टल के साथ एक गोली बरामद कर ली है। जिससें गोली चलाने की बात बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोबरहीं पंचायत में वार्ड क्रियान्यवयन प्रबंध समिति के गठन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें कुछ लोग सर्वसम्मति से वार्ड सचिव के चुनाव के पक्ष में थे। इस बीच कुछ लोगों ने चुनाव कराने की मांग रख दी। जिस पर मामला बढ़ गया। इस सम्बंध में गोबरहीं गांव निवासी उपेंद्र कुमार यादव ने दाउदपुर थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि गांव के प्राथमिक उर्दू विद्यालय में वार्ड सभा का आयोजन किया गया था। उस दौरान सत्यप्रकाश यादव के द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा था। मना करने पर दो लोगों ने गोली मारने के लिए कहा। इस पर सत्यप्रकाश यादव के द्वारा गोली चला दी गई। जिसमें उपेंद्र यादव बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि पुलिस गम्भीरता से मामले की जांच कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग