राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डूमाईगढ़ नयका टोला में कुछ असमाजिक तत्वों ने बीती रात एक बाइक में आग लगा दिया। घटना की जानकारी देते हुए डूमाइगढ़ गांव निवासी हर्षरंजन पाण्डेय ने बताया कि जब रात में हमलोग सोए हुए थे तो बरामदे खड़ी ग्लेम्बर बाइक में कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया। आग की लपटे देख सभी लोग भयभीत हो गए। किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहु,च जनाकारी ली। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग