राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वसंत पंचमी के अवसर पर कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आयोजित करें। यह बात एकमा थाना परिसर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अंचल पदाधिकारी कुमारी सुषमा ने कही। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा 5 फरवरी को आयोजित होगी। वहीं प्रतिमा विसर्जन 6 फरवरी को करना होगा। सरस्वती पूजा आयोजन समितियों को अनुमंडल व जिला प्रशासन से अनुज्ञप्ति प्राप्त कर लेना आवश्यक है। एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी ने सरस्वती पूजा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु गाइड लाइन के नियमों का पालन करने की हिदायत पूजा समिति के सदस्यों को दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार व जिला प्रशासन के नियमों व निर्देशों की अनदेखी करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में राजस्व पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक टिंकू कुमार, सुमन कुमारी, रवीन्द्र नाथ मिश्र, नगर पार्षद जितेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जेपी शर्मा, हरेन्द्र राम, जेपी बैठा, मुखिया प्रतिनिधि बच्चा सिंह, अरविन्द सिंह, हरेन्द्र ओझा, विनोद पटेल, नरेन्द्र मिश्र, डॉ. परशुराम शर्मा, बलिराम ठाकुर आदि अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।