राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी छपरा ज़िला परिषद की ओर से जुलूस निकाल कर नारा लगाकर भगवान बाजार छपरा में केंद्रीय बजट एवं वित्त मंत्री सीतारमण का पुतला दहन कर विरोध व्यक्त किया गया। पार्टी कॉमरेड श्याम देव के नेतृत्व में नगर में एकत्र होकर झंडा बैनर के साथ बजट की प्रति एवं वित्त मंत्री का पुतला लेकर भगवान बाजार थाना मोड़ पर पहुंचे। इस दौरान पुतला का दहन कर गगनभेदी नारे भी लगाए। नेतृत्व जिला सचिव रामबाबू सिंह ने करते हुए भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि यह बजट मध्यमवर्ग विरोधी किसान विरोधी विरोधी एवं श्रमिक विरोधी है इनके लिए कुछ भी खास नहीं है एमएसपी को कानूनी दर्जा देने बिजली शुल्क को घटाने असंगठित दर्जे के मजदूरों की बेरोजगारी को समाप्त करने, मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत देने, शिक्षा, स्वास्थ्य पर खर्च नहीं बढ़ाने का कहीं कोई जिक्र नहीं है। जिसमें आम लोग इस बजट से निराश हैं। उन्होंने इसके विरोध का आगाज किया है। इस कार्यक्रम में जिला सचिव रामबाबू सिंह, चूल्हण प्रसाद सिंह, रमेश ठाकुर, रतन सिंह, अमित नयन, जवाहर मिश्रा, मनोज सिंह, दिलीप वर्मा, नारायण जी, भदई राम, अजय नारायन सिंह आदि प्रमुख थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग