पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव में शुक्रवार की शाम जमीनी विवाद में एक शख्स को आधा दर्जन लोगों ने घेरकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया वही मारपीट की घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा थाना पुलिस को देने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल जमादार देवनन्दन राम ने पुलिस बल की मदद से गश्ती गाड़ी में लाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान सेरूकहा गांव निवासी स्व बालुम राय का 70 वर्षीय पुत्र मोसाहेब राय के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दोनों पैर में गंभीर जख्म और सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। घायल ने बताया कि जमीनी विवाद में पहले से विवाद चल रहा है उसी में बाइक से आटा चक्की से वापस आने के दौरान अजीत राय समेत आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग