पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से सपही गांव में छापेमारी करतें हुए 192 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सुचना मिली कि अवैध शराब बिक्री के लिए रखा गया है तों एएलटीएफ दारोगा मो फूलहसन के साथ पुलिस बल को लेकर छापेमारी की गई तों सपही गांव निवासी रविकांत मांझी पिता ज्ञानी मांझी के यहां से 192 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब जो 34 लीटर हैं बरामद किया गया। वही पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज फरार हो गया। मामले में शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग