पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के फरदहिया गांव स्थित इडस कंपनी टावर से अज्ञात चोरों के द्वारा एक्साइड कंपनी का 72 पीस बैटरी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में जमीन मालिक फरदहियां गांव निवासी अमित कुमार सिंह पिता स्वर्गीय अनिल सिंह फरदहिया ने मशरक थाना में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनके निजी जमीन में इंडस कंपनी का टावर लगा हुआ है। इस टावर में 72 पीस बैटरी लगा था। जिसे अज्ञात चोरों के द्वारा बाउंड्री का तार काटकर चोरी कर लिया गया है। सुबह जब इस बात की जानकारी जमीन मालिक को हुआ तो इन्होंने एक लिखित शिकायत मशरक थाना में दर्ज कराया है। इनके कहने के अनुसार इस टावर में कोई गार्ड का व्यवस्था नहीं है। यह टावर ऑटोमेटिक सिस्टम से चलता है। इनके लिखित शिकायत के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग