पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद में मारपीट में तीन शख्स गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया। जहां घायल की पहचान पचखंडा गांव निवासी स्व बच्चा ठाकुर का 40 वर्षीय पुत्र संजय ठाकुर,विजय ठाकुर की 38 वर्षीय पत्नी गीता देवी और संजय ठाकुर की 38 वर्षीय पत्नी अहिल्या देवी के रूप में हुई। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि जमीन उनकी हैं वही घर में लड़की की शादी हैं उसी को लेकर साफ सफाई की जा रही थी कि टेंट गिराया जा सके उसी में पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामलेे में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग