पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर चैनपुर ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित स्क्रारपियो ने पैदल जा रही सात वर्षीय बच्ची को टक्कर मार फरार हो गया। घायल को आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान चैनपुर ओवरब्रिज गांव निवासी बलिराम राम की 7 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पैर के बुरी तरह क्षतिग्रस्त देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बच्ची सड़क किनारे जा रही थी कि अनियंत्रित स्क्रारपियो ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग