राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक 2022 की दूसरे दिन की परीक्षा बिना किसी छात्र के निष्कासन के 2 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। गुरुवार को विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय में अंग्रेजी विषय तथा कला संकाय में इतिहास विषय की परीक्षा हुई ।बताते चले कि प्रखंड में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें नगरा में बीबी राम प्लस टू विद्यालय एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार के परीक्षा में बीवीराम उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 748 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं द्वितीय पाली में 143 परीक्षार्थियों में से 2 अनुपस्थित रहे। वही राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला महाविद्यालय के प्रथम पाली में 662 परीक्षार्थियों में से 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 4 को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया।वही द्वितीय पाली में है 146 परीक्षार्थियों में से 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। उक्त बातों की जानकारी नगरा बीवीराम उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के दंडाधिकारी ऋषिकेश रंजन एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला के दंडाधिकारी सुनिल कुमार सिंह के द्वारा दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग