राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर के धनगड़हा में युवक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पिता ने दर्ज कराई थाने में प्राथमिकी

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। गत 31 जनवरी को बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा गांव में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। जिस मामले में युवक के पिता द्वारा बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दो युवकों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में रामनाथ महतों ने बताया है कि मैं, मेरी पत्नी मालती देवी एवं मेरा पुत्र धन्नजय कुमार अपने आलू लगे खेत की रखवाली कर रहे थे। जहाँ लंगूर खेत मे लगी फसल को बर्बाद कर रहे थे। इस दौरान हम सभी लंगूर को भगा रहे थे। तभी डाढ़ीबाढ़ी निवासी मनु दुबे एवं सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहला निवासी प्रियांशु ओझा पहुँच हमलोगों को गाली देने लगे। जब हमलोगों ने गाली- गलौज का विरोध किया तो मनु दुबे जान मारने की नीयत से अपने हाथ मे लिए पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस दौरान मेरे पुत्र धन्नजय कुमार को छाती, हाथ और जांघ में गोली लग गई और वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर गया। जब हमलोग चीखने- चिल्लाने लगे तो आरोपित दोनों युवक फरार हो गए। जिसके बाद घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से अपने पुत्र को जख्मी हालत में इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मगर छपरा से भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जहाँ एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता ने बताया है कि उनका पुत्र अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पीड़ित पिता ने अबिलम्ब नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की है।इधर पुलिस आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर नामजदों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।