संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शनिवार को मनाई जानेवाली बसंत पंचमी को लेकर शुक्रवार को बाजारों पर काफी चहल-पहल दिख रही है। प्रायः सभी पूजा समितियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे है। इस दौरान शुक्रवार को पूरे दिन प्रतिमाओं को पंडाल तक लाने में समिति सदस्य व्यस्त दिखे। वहीं माँ शारदे की जयकारे से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल के तहत पुलिस- प्रशासन भी सख्त है।जिसको लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। जिसके तहत डीजे और आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। साथ ही समितियों द्वारा पूजा स्थल पर भीड़-भाड़ नही लगाने का निर्देश दिया गया है। वहीं आदेशो की अवहेलना करने वाले समितियों को चिन्हित कर करवाई करने के लिये भी टीम गठित की गई है। इस बीच एका-एक मौसम के करवट लेने से गुरुवार की देर रात्रि से रुक- रुक कर बारिस हो रही है। जिस वजह से पूजा की तैयारियों में व्यवधान उतपन्न हो रहा है। जिससे समिति सदस्यों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बावजूद इसके युवाओं में खासकर मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इधर बाजारो मे बैर, अबीर-गुलाल, गाजर, अलुआ एवं माँ शारदे की प्रतिमा के दुकानो पर पंचमी को लेकर भीड़ उमड़ रही है। जिससे व्यवसायी वर्ग भी काफी उत्साहित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग