संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी की नीयत से पुत्री की अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात को नामजद किया है। मामला थाना क्ष्रेत्र के चेतन छपरा मिश्कारी टोला का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरी 18 वर्षीय पुत्री सुबह में कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली जो दस बजे तक घर नही पहुँची। जिसके बाद कोचिंग पर पहुँच पुछताक्ष की गई तो शिक्षक ने बताया कि आपकी पुत्री नही आई थी। इसके बाद रिश्तेदार एवं सम्बन्धियों के यहाँ भी पता कि गई। मगर कही से कोई जानकारी नही मिली।पीड़ित का कहना है इस बीच मेरे मोबाइल नंबर पर एक अन्य नंबर से फोन आया। जिसमें मेरी पुत्री बोली कि हम ठीक है।मेरी चिंता मत कीजिये। जिसके बाद फोन कट गया। उसके बाद मेरे द्वारा दुबारा संपर्क करने का प्रयास किया गया। मगर मोबाईल बंद कर दिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग