संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार को “या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपीण संस्थिता” के जयकारे से प्रखंड क्षेत्र के प्रायः सभी इलाके गुंजायमान रहा। इस दौरान विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे को प्रसन्न करने के लिये आचार्यो एवं पंडितो की देख-रेख में पूरे विधि-विधान से पूजन-हवन किया गया। जहाँ स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।सुबह से ही भक्तगण एवं आचार्य पूजा-पाठ को लेकर व्यस्त रहे।दोपहर बाद तक पूजा-पाठ का दौर चलता रहा। इस दौरान,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली, प्राथमिक विद्यालय कन्हौली सहित भगवाधारी नवयुवक पूजा समिति कन्हौली संग्राम द्वारा धूम-धाम से सरस्वती पूजा मनाई गई। जहाँ आचार्य-पंडितो की देख-रेख में प्रातःकालीन शुभ मुहूर्त में बैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन-हवन किया गया।भगवाधारी समिति के सदस्य बिक्की कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, धूमल परसार, पवन कुमार पांडेय, अभय सिंह सीटू, अंकित कुमार सिंह, मनोरंजन सिंह,प्रभात सिंह सहित सभी सदस्य पूजा को सफल बनाने में पूरी तन्मयता से जुटे रहे। इधर एनएच 331 स्थित कन्हौली संग्राम मंशापूर्ण बुढ़ियां माईं परिसर में भी पूजाई करने को लेकर भक्तो का तांता लगा रहा। वहीं मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर,हनुमान मंदिर और शिव मंदिर परिसर में भी दर्शन को लेकर भक्तो का हुजूम उमड़ा रहा। ग्रामीण स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाये गये भब्य पंडाल और बेहतर ढंग से सजावट को लेकर भी माता के दर्शन को पहुचे भक्तो ने कलाकारों की जमकर प्रशंसा की गई।
फ़ोटो(माता का पट खुलते ही जयकारा लगाते भक्तगण पूजाई के लिये जुटी श्रद्धालुओं की भीड़)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग