संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिगत तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज के बीच रुक- रुककर हो रही बारिश से किसान चिंतित दिख रहे है।इस बीच आसमान में बादल छाये रहने और दोरस हवा चलने से मुसीबत और बढ़ गई है। मौसम विभाग द्वारा अभी एक-दो दिनों तक वर्षा और ओलापात की संभावना जताई गई है। किसानों की माने तो दोरस हवा चलने एवं आसमान में बादल छाए रहने से तेलहनी और दलहनी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। जिन किसानो ने सरसो की अगात बुआई की है, उनकी सरसो की फसल में पूरी तरह से दाने लग चुके है।ऐसे में हवा चलने से पौधें गिरने लगे है। वहीं दोरस हवा चलने की वजह से लाही का प्रभाव भी बढ़ गया है। रवि की प्रमुख फसल आलू भी तापमान में गिरावट एवं ठंड की वजह से गलने लगे है।जो परेशानी का सबब बना हुआ है। कई किसानों ने बताया कि अत्यधिक नमी की वजह से इस बार देर से आलू की बुआई संपन्न हुई है। जिस वजह से फसल अभी तैयार नही हो सकी है। ऐसे में बारिस और पाला एक साथ पड़ने से पौधों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अनुभवी किसानों ने बताया कि प्रायः इस मौसम में बारिस होने के साथ- साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी रहती है।जो रवि फसलों के लिये नुकसान दायक माना जाता है। हालांकि बादल छाए रहने और बुंदाबूंदी का होना गेहूं की फसल के लिये लाभदायक बताई जा रही है।
फ़ोटो(सरसों के गिरे पौधे)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग