अखिलेश्वर पाण्डेय राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमीके दिन शनिवार को विभिन्न स्थानों में बने पूजा पंडालों में मां शारदा का पट खुलते ही जमकर जयकारे लगने लगे। पूजा को ले खासकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा|स्कूल व शैक्षणिक संस्थानो के बंद रहने से आकर्षण का केन्द्र विभिन्न गांवों मे युवाओ द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल बन गए हैं| प्रखंड के जलालपुर बाजार, बिशनपुरा, मंगोलापुर मठिया, मिश्रवलिया, चतरा, पतिला,देवरिया, अनवल, बसडीला, सम्होता, बनकटा, कोपा बाजार, कुमना मे बने भव्य पंडालों मे मां शारदा की स्थापित सुन्दर प्रतिमाएं भक्तो के आकर्षण का केन्द्र बनी है। मां शारदे कहां तू वीणा बजा रही हो जैसे प्रार्थना गीतोसे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया है। दोपहर तक सभी पूजा पंडालों में स्थापित मां प्रतिमाओं का कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गया था। बच्चे व युवा ढोल, नगारे की थाप पर मां शारदा का जयकारा लगा रहे थे। सभी पूजा पंडालों का भव्य रूप अप्रतिम दिख रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग