राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण समाहरणालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा सभी थानाध्यक्ष/अंचल पुलिस निरीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारण उपस्थित रहे। माह जनवरी 2021 में जिला पुलिस द्वारा 1156 संज्ञेय अपराध दर्ज कर कुल 993 अभियुक्तों (कुख्यात -63) को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे मधनिसेध अधिनियम अंतर्गत दर्ज कांडो में 627 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 13457 ली शराब बरामद किया गया है। इस दौरान ALTF द्वारा मधनिसेध अधिनियम अंतर्गत 87 कांड दर्ज कर 128 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 6978.5 ली शराब बरामद किया गया। साथ ही अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर 54900 ली0 अर्धनिर्मित शराब/पास विनिष्ट किया गया। माह जनवरी 2021 में हत्या के 18 अभियुक्तों, लूट के 12, डकैती 07, हत्या के प्रयास-57 एवं पुलिस पर हमला से संबंधित दर्ज कांडो में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग