राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा पंचायत के खैरा भठ्ठी रोड स्थित चन्द्रभुष्ण प्रसाद के नवनिर्मित भवन सारण विधान परिषद् के प्रत्यार्शी सुधांशु रंजन ने नगरा प्रखण्ड सहीत छपरा सदर के दो पंचायत तेनुआ और बदलुटोला के सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें नगरा प्रखण्ड सहीत आस पास के दूसरे प्रखण्ड के पंचायत के जनप्रतिनिधियों भी लेंगे हिस्सा। 6 फरवरी 2022 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से नगरा प्रखंड के नवनिर्वाचित सभी पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में एक समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष इमाम हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में सारण एमएलसी पद के राजद समर्थित स्थानीय निकाय प्रत्याशी सुधांशु रंजन द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित कर उनकी समस्याओं के सामाधान कराने पर विचार विमर्श करने के अलावा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि रविवार को होने वाले आयोजित कार्यक्रम में सभी सम्मानित पत्रकार/ मीडिया बंधु से भी वार्ता करेंगे। जिसमें नगरा सहीत जिले के अन्य क्षेत्रों के सभी पत्र-पत्रिकाओं सहित वेब मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग