राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया में खाद के चक्कर में किसान की जान चली गई। मृतक किसान लालबाबू सिंह खाद के लिए 15 दिनों से परेशान थे। पिछले 3 दिनों से खाद के लिए लाइन में लग रहे थे। आज शनिवार की सुबह 4 बजे से ही तरैया बाजार के एक खाद दुकान पर लाइन में लगे थे। दोपहर 2 बजे के करीब 10 घंटों तक लाइन में लगे रहने की वजह से मूर्छित होकर गिर गए। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक किसान रामबाबू सिंह के बेटे राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लगभग तीन एकड़ में गेंहू की फसल लगाई गई है। फसल में खाद डालने के लिए पिताजी परेशान थे। हर दिन सुबह तरैया बाजार के खाद दुकानों का चक्कर लगाते थे। लेकिन घंटों इंतजार के बाद निराश होकर घर वापस लौट जाते थे। राकेश ने कहा कि आज सरस्वती पूजा की अहले सुबह जानकारी मिली कि तरैया बाजार स्थित अमनौर रोड में मसरखिया खाद बीज दुकान पर खाद मिलेगा। रामबाबू सिंह सुबह 4 बजे घर से निकले और खाद दुकान पर लाइन में खड़े हो गए। लगभग 10 घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद 2 बजे चक्कर खाकर गिर पड़े। लाइन में खड़े अन्य किसान रामबाबू सिंह को उठाकर रेफरल अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। छपरा जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। बसंत पंचमी के दिन खाद की वजह से किसान की मौत के बाद उनके गांव व घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक रामबाबू सिंह की पत्नी रामपति देवी, बेटों संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग