राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, श्याम बिहारी अग्रवाल, शान्तनु कुमार सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी।भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० लता मंगेशकर प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम एचिवमेंट पुरस्कार सहित कई अन्य खिताबों से सम्मानित किया गया था। वे भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी है। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है। भाजपा छपरा सारण ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। भाजपा जिला महामंत्री शान्तनु कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। लताजी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों को सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जिला मंत्री सुपन राय ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है। आज हमने देश की सुरीली आवाज खो दी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, लालबाबू कुशवाहा, महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, अनिल कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, विरेन्द्र पाण्डेय, आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, बलवंत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।