- विशेष राज्य की दर्जा के लिए सरकार के पास उसका नीति होनी चाहिए, निवेश से बिकाश नहीं होता: सांसद रूढ़ी
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के आवासीय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर जिले के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों नवनिर्वाचित मुखिया को सांसद रुडी ने जीत की बधाई देते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि इस बार देश की सरकार ने जो बजट पेश किया है आम आदमी तक पहुचने वाला बजट है। इसबार का पारित बजट आम लोगों, किसानों गरीबों, मजदूरों के लिए फायदेमंद है, आने वाली पीढ़ी का इसका पूर्ण लाभ मिलेगा, इससे देश की आधारभूत सरंचना मजबूत होगी। जो काफी सराहनीय है। इन्होंने कहा इस वर्ष के बजट साढ़े सात लाख करोड़ कैपिटल इन्वेस्टर कर रही है। कृषि के क्षेत्र में एक लाख एकावन हजार करोड़, ग्रामीण विकास में दो लाख छ: करोड़ सड़कों का निर्माण होगा। फर्टिलाइजर व फूड में पिछले बार जो सब्सिडी था वह बढ़ाकर सवा लाख करोड़ सब्सिडी की गयी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कोविड काल के बाद भी एक रुपया टैक्स नहीं बढ़ाया गया। बड़ी सड़कें, बड़ी बंदरगाहें, बड़े हवाई अड्डा का निर्माण काम को आगे बढाया जा रहा है। दिघवारा पुल का निर्माण पांच करोड़ की लागत से बन रहा है। जबकि गाजीपुर से माझी छपरा तक 134 किलोमीटर, छपरा से लखनऊ जाने में अब सड़क के निर्माण के बाद 4 घंटा लगेगा. दक्षिण एशिया से सबसे बड़ा हवाई अड्डा कोलकाता, दिल्ली व मुंबई से बड़ा छपरा के धरती पर प्रस्तावित है। शहर में गैस आपूर्ति योजना का कार्य हो रही है.तीन लाख घरों में पाइप लाइन लगाने का काम शुरू हो गया है। तीन माह के अंदर घर आ जाएगी। सोनपुर, दिघवारा, नया गांव, गड़खा के घर में पहले चरण में गैस पाइपलाइन आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए सीएससी खुलवाए जा रहें है। बिजली सड़क स्वास्थ्य शिक्षा उद्योग के क्षेत्र में सारण दुनिया के मानचित्र पर स्थापित होगा या मेरा प्रण है।
कैनाल, नदी, चवर, पाइन में एक साथ बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्था की जा रही है। जिससे हर वर्ष नदियों से खेतों के सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे। 365 दिन नदियों का पानी बना रहे इसकी व्यवस्था हो रही है। चवर से पानी निकाल कर नदियों नहर में डालने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा नई पुरानी सड़कों की समीक्षा, सांसद सेवा वाहन के माध्यम से गांव गांव में लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। सारण जिला के कई नई प्रयासों में से दो प्रमुख प्रयास पूरे भारत में हमारे संसदीय क्षेत्र में लगभग 75 एंबुलेंस पंचायत एवं अपनी संस्था के माध्यम से चलती है हमारा कंट्रोल रूम पूरी तरह से सेटलाइट है। कंप्यूटर के साथ गांव गांव जाकर आयुष्मान कार्ड हो या अन्य कार्य को संपादित करती है सारन जिला एक ऐसा जिला है जहां 24 घंटा बिजली यातायात सड़क पुल पुलिया के निर्माण चल रही है।
बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग पर सांसद रुडी ने कहा कि नीति आयोग के द्वारा बिहार को पिछड़े श्रेणी में रखा गया है। कई ऐसे कई राज्य है जो आज बिकसित श्रेणी में आ गए है पर बिहार अभी पिछड़े श्रेणी में है। निवेश से विकाश नही होता निवेश किस प्रकार कैसे हो उसका लक्ष्य व रोड मैप होनी चाहिए .आपको निवेश चाहिए तो इसके लिए नीति जरूरी है। घटक दल द्वारा एनडीए में फूट की बात पर उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए में सबकुछ ठीक चल रहा है। एनडीए का भविष्य अच्छा है। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमलोग संकल्प के साथ अच्छा कार्य कर रहे है।
इसके पहले पूर्व विधान परिषद महाचन्द्र प्रसाद सिंह को बिधायक ने अंग वस्त्र से समानित किया,सांसद ने अपने खेतों में उगाए एस्ट्रोवेरी खिलाया,महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में उतर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से जितने जा रहे है, मतदाताओ में केंद्र सरकार के कार्य के प्रति लोगो को पूर्ण विश्वास है। उक्त मौके पर स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह मंडल अनिल सिंह, पूर्व जिला पार्षद बिकर्मा मांझी, बबलू तिवारी, कामेश्वर ओझा, सत्येंद्र सिंह, निरंजन शर्मा, संतोष सिंह मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह, दिलीप साह, मुखिया पति सरोज पश्वान, वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्षअभिषेक कुमार सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि