राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अरना गांव में मारपीट के कांड में नामजद आरोपी के फरार रहने पर न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट पर कुर्की जप्ती की कारवाई की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अरना गांव में मारपीट के मामले कांड संख्या 399/ 20 दर्ज कर कांड के अनुसंधानकर्ता जमादार ओम प्रकाश यादव के द्वारा जांच-पड़ताल के बाद फरार चल रहें प्रिस कुमार सिंह पिता मनबोध सिंह के घर पहुंच कुर्की जप्ती की गई। कांड के अनुसंधानकर्ता जमादार ओम प्रकाश यादव ने बताया कि कृष्णा सिंह पिता स्व जंगबहादुर सिंह ने मारपीट में मनबोध सिंह, सुबोध सिंह और प्रिस कुमार सिंह को नामजद किया। जिसमें मनबोध सिंह और सुबोध सिंह को कोर्ट ने बेल दे दी वही न्यायालय के आदेश से फरार नामजद अभियुक्त मनबोध सिंह के घर पुलिस बल में उपस्थिति में घर की संपत्ति कुर्क कर ली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग