पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की शाम सड़क दुघर्टना में घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज गांव निवासी स्व महावीर शर्मा की 65 वर्षीय पत्नी राजमती देवी के रूप में हुई। घायल महिला के सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि महिला सतजोड़ा गांव से बाइक पर सवार होकर मशरक के रास्ते लकड़ी नवीगंज गांव जा रही थी कि लखनपुर के पास बाइक दुर्घटना में घायल हो गई।जिसे इलाज के निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग