पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में मोबाइल टावर से दो फरवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल टावर की बैटरी चोरी कर ली गई है। मामले में मोबाइल टावर टेक्निशियन अभय प्रताप सिंह पिता अवधेश सिंह गाव मड़वा थाना बैकुंठपुर जिला गोपालगंज निवासी ने थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मोबाईल टावर डुमरसन बाजार पर मनीष कुमार सिंह की जमीन में लगा हुआ है टावर में बाउंड्री की जाली काट 24 पीस बैट्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बैट्री चोरी के लिखित सूचना दी गई थी जिसकी जांच-पड़ताल के बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है वही मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग