नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। जहरीली शराब पीने से मृत परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर लोजपा रामबिलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पश्वान के आह्वान पर लोजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमबार को प्रखण्ड मुख्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठा। आंदोलन का नेतृत्व लोजपा के बरिये नेता आदित्य कुमार सिंह उर्फ टूना ने किया। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से लगभग 16 लोगो की मौत हो गई है। अमनौर में शराब पीन चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन अधिकारी नही धंधेबाजों के बिरुद्ध करवाई कर रही है नहीं पीड़ित परिजनों की सुधि ले रही है। मौत के मामले में अधिकारी मात्र पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर रही है। शराब बंदी सरकार के विफल योजना है। घटना के बाद भी क्षेत्र में शराब का धंधा जोरो पर है, धंधेवाज खुले तौर पर घूम रहे है। पुलिस का उन्हें संगरक्षण प्राप्त है। इन्होंने सरकार से मांग किया कि जहरीली शराब से मृत परिजनों को दस दस लाख रुपया व एक सरकारी नौकरी जबतक नहीं मिलती है हमलोग अनिशिचित कालीन भूख हड़ताल पर बने रहेंगे, भूख हड़ताल पर बैठे संतुजय शर्मा ने बताया कि शराब से मरने वाला ब्यक्ति की मृत्यु नहीं हत्या की गई है, सरकार को पीड़ित परिजनों के घर आकर इन्हें सांत्वना देना चाहिए। इस मौके पर मीरा देवी, किशोर महतो, रमावती देवी, लाल बाबू महतो, रविंदर महतो,दिलीप महतो, कामेश्वर महतो, समेत दर्जनों लोग शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग