नियमितिकरण को लेकर कार्यपालक सहायकों ने सरकार के नीति के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
छपरा(सारण)। बिहार कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित कार्यपालक सहायकों ने नियमितिकरण को लेकर सरकार के नीति के विरोध में बुधवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया है। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार ने कहा कि सरकार जनबूझ कर कार्यपालक सहायकों के कैरियर के साथ खिलवार कर रही है। उन्होंने सरकार एवं बीपीएसएम के कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि कार्यपालक सहायकों को शोषण करने के लिए शासी परिसद के अधिकारी अपने लाभ के लिए कार्यपालक सहायकों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। कहा कि पंचायत राज विभाग, पीएम आवास विभाग, लोक शिकायत निवारण कार्यालय, विधुत विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित कार्यपालक सहायक बेहतर तरीके से कार्यो को संपादित कर रहे है। इसके बावजूद सरकार एवं बीपीएसएम के अधिकारियों के गलत मानसिकता के कारण ही कार्यपालक सहायकों के नौकरी को नियमित नहीं किया जा रहा है। संघ के नेताओ ने कहा कि नीतीश के डबल इंजन की सरकार नीजिकारण को बढ़ावा दे रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार नीतीश कुमार नहीं बल्कि कोई कंपनी सिस्टम को चला रही है। उन्होंने बताया कार्यपालक सहायक संघ नियमितिकरण की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। अगर समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जवाबदेही सरकार एवं बीपीएसएम की होगी। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत आगामी 10 जुलाई तक कार्यपालक सहायक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। 11 से 15 जुलाई तक सरकार द्वारा घोषित वादों एवं घोषणाओ को बैनर, पोस्टर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित कर विराेध करने, 16 जुलाई को कैण्डल मार्च निकालें तथा 17 सभी कार्यपालक सहायक भिक्षाटन करेंगे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर कार्यपालक सहायकों को नियमितिकरण एवं आधारभूत मांगों को रखेंगे। अगर फिर भी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सरकारी दफ्तरों का कार्य ठप कर दिया जाएगा। इस मौके पर अजय राज, राजन कुमार शर्मा, निर्भय कुमार निर्मल, अश्विनी कुमार भारती, पप्पू पासवान, सुशील कुमार, प्रियंका कुमार, गीतांजली कुमारी, पूनम कुमारी, ओजस्विता कुमारी, तिलेश्वर महतो, आंनदिता कुमारी, फरहाना जफर सहित जिले के सभी प्रखंडों एवं जिलास्तरी कार्यालयों में पदस्थापित कार्यपालक सहायकोंं ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के नीतियों का विरोध किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग