संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के प्रायः सभी इलाकों में सोमवार को माँ शारदे की प्रतिमा का बिसर्जन किया गया। इस दौरान अलग- अलग पूजा समितियों द्वारा बैंड- बाजे, ढ़ोल नगाड़े एवं नाँच- गान की धुन पर मंगल कामनाओं के साथ श्रद्धापूर्वक माँ को विदा किया गया।प्रतिमा बिसर्जन को लेकर सुबह से ही पूजा पंडाल के पास श्रद्धालु भक्तो की भीड़ जुटी रही।जहाँ विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर बिसर्जन का कार्य पूर्ण किया गया। जिसके बाद प्रतिमा को अलग-अलग गाँवो में भ्रमण कराया गया। जहाँ भक्तो ने अश्रुभरे नेत्रों से माता को बिदाई दी। इस दौरान बैंडबाजे की धुन पर युवाओं की टोली ने जमकर ठुमके लगाये जो आकर्षण के केंद्र रहे। पैगम्बरपुर पोखरा सहित कई अन्य जलाशयों में मूर्ति बिसर्जन का कार्य पूर्ण किया गया। शांति पूर्ण बिसर्जन को लेकर प्रशासन भी सजग रही। प्रतिमा विसर्जन का दौर दोपहर बाद तक चलता रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग