संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सेवानिबृत शिक्षक व प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली मनोहर निवासी बिंदेश्वरी राय मंडल (78 वर्षीय) का सोमवार की अहले सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। दिवंगत शिक्षक परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद राय के पिता है।जो वर्ष 2004 में जलालपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय से रिटायर्ड हुए थे। साथ ही सेवाकाल के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ जलालपुर के अंचल सचिव भी थे। दिवंगत शिक्षक के निधन पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह, संजय राय, इंद्रजीत महतों, उत्तम राय, विजय प्रसाद, भोला प्रसाद, राजेश्वर साह, प्रदीप साह, मंजू कुमारी, धनंजय पांडेय, अज्जिमुलाह अंसारी सहित दर्जनों शिक्षकों ने शोक व्यक्त करते हुए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद राय ने बताया कि पिताजी बिगत कुछ महीनों से अस्वस्थ थे। जिनका इलाज चल रहा था। शिक्षक समाज की ओर से शोकाकुल परिवार को संवेदना व्यक्त की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग