संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद विभागीय निर्देशानुसार सोमवार से प्रखंड के सभी प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालयों में वर्ग संचालन औपचारिक तौर पर प्रारंभ हो गई। मालूम हो कि कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को देखते गत 06 जनवरी से विद्यालयों में बच्चों का पठन- पाठन स्थगित कर दिया गया था। एक माह बाद सोमवार को पुनः स्कूल परिसर छात्र/ छात्राओं की चहलकदमी से गुलजार दिखा। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मठिया में निर्धारित समय से शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति दर्ज हुई जहाँ सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए वर्ग संचालन शुरू की गई। एचएम धनंजय पांडेय ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार प्रथम दिन 50 प्रतिशत छात्रों को ही विद्यालय बुलाया गया है। जबकि शेष छात्रों को अगले दिन बुलाई जाएगी। वहीं प्राथमिक विद्यालय कन्हौली के एचएम मंजू कुमारी ने बताया कि समाजिक दूरी का पालन करते हुए छात्र/ छात्राओं को बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी बच्चों के बीच मॉस्क का भी वितरण किया गया। हालांकि प्रथम दिन उपस्थिति औसत से कम रही।सभी बच्चों को पठन-पाठन गतिविधि का पूरा- पूरा लाभ मिल सके को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा अलग- अलग दिन के लिये अलग- अलग छात्रों को विद्यालय बुलाने की बात बताई गई। हालांकि अभिभावकों ने बातचीत के क्रम में बताया कि व्यवस्थित रूप से पूर्व की भांति वर्ग संचालन में अभी समय लगेगा। बहरहाल वर्ग संचालन प्रारंभ होने से छात्र और शिक्षकगण काफी उत्साहित दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग