राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। प्रखंड स्थित कैरियर स्टडी प्वाइंट के परिसर में भारत रत्न, स्वर कोकिला व सुरो के मल्लिका लता मंगेशकर को उनके तैल चित्र पर कोचिंग के संचालक चंदन कुमार कुशल शिक्षक प्रवीण कुमार, ई. प्रमोद कुमार ने पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। कुशल शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि भारत ने राष्ट्रीय खजाना को खो दिया। प्रमोद कुमार ने बताया कि लता जी के सुरीले संगीत के जरिये लाखों लोगों को खुशी मिलता हैं। भारतीय सिनेमा की सुर सामग्री लता जी के निधन देश की और संगीत जगत की अपूर्णीय क्षति हैं। वहीं राजेश्वरी प्रसाद राय व रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि लता जी की गीत संगीत प्रेमियों के दिलों में सदा अमर रहेगी। कोचिंग के संचालक चंदन कुमार ने बताया कि लता दीदी का जाना राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति हैं। लता मंगेशकर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला! बताया कि लता जी मानो सुरों की निरंतर देवीय धारा हैं। अब इसका प्रवाह भले ही रुक गया हो लेकिन सुरों की गुंज कहाँ दबने वाली हैं। जीवन के हर पड़ाव में अपने गाय गीतों से वह हमारे साथ हमेशा रहेगी, सुर सम्राज्ञी को कभी भूला नहीं पाएंगे। वहीं छात्र- छात्रा ने लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात् दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर स्नेहा कुमारी, आलोक कुमार, चुलबुल कुमारी, शिवानी कुमारी, सपना शर्मा, अणु कुमारी, आरती कुमारी उपस्थित थी।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी