राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक 2022 की छठे दिन की परीक्षा बिना किसी छात्र के निष्कासन के 2 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मंगलवार को विज्ञान संकाय में हिन्दी विषय तथा कला संकाय में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। बताते चले कि प्रखंड में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें नगरा में बीबी राम प्लस टू विद्यालय एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार के परीक्षा में बीवीराम उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 728 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं द्वितीय पाली में 102 परीक्षार्थियों में से 1 अनुपस्थित रह।। वहीं राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला महाविद्यालय के प्रथम पाली में 629 परीक्षार्थियों में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। वहीं द्वितीय पाली में है 34 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहें। उक्त बातों की जानकारी नगरा बीवीराम उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के दंडाधिकारी ऋषिकेश रंजन एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला के दंडाधिकारी सुनिल कुमार सिंह के द्वारा दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग