पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांदबरवां चकला टोला गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में एक लड़की घायल हो गई घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान चांद बड़वा चकला टोला गांव निवासी ओम प्रकाश प्रसाद की पुत्री विभा कुमारी के रूप में हुआ।घायल विभा कुमारी ने बताया सरस्वती पूजा विसर्जन करने के बाद उक्त स्थान पर खिचड़ी बनाया गया था। खिचड़ी में कम नमक को लेकर के पड़ोसी के द्वारा विवाद किया गया, विवाद में पड़ोस के ही पिंटू कुमार, मिंटू कुमार दोनों पिता महेश प्रसाद वगैरह लोगों के द्वारा मारपीट कर मुझे घायल कर दिया गया। इस संदर्भ में विभा कुमारी एवं परिवार वालों के द्वारा मशरक थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा भी थाना में लिखित शिकायत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग