पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शिक्षा जगत से जुड़े दो शख्स की हदय गति रुकने से मौत हो गई। जिसमें परिजनों में मातम छा गया। कवलपुरा पंचायत अंतर्गत बहादुरपुर गांव में ठंड लगने के कारण स्वर्गीय देवेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार सिंह की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गया। पिंटू कुमार सिंह बहादुर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। वहीं पचखंडा गांव निवासी व चन्देश्वर मोड़ पर अवस्थित आईडिल पब्लिक स्कूल के पूर्व प्राचार्य बिनोद चौधुर की भी हदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। दोनों ही मामलों में खबर सुनते ही घर के साथ- साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर सुनकर शोक व्यक्त करने वालों में बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, मशरक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, बहादुरपुर कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र पांडेय, संतोष कुमार राय, सिकंदर राय, राजकुमार राय, संतोष राय मुख्य थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग