पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। जंक्शन पर मंगलवार की शाम छपरा कचहरी से आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सफर कर घर आने के दौरान वृद्ध महिला मशरक जंक्शन पर ट्रेन में उतरने के दौरान ही वृद्ध महिला गिर गई, जिसे ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल मुकेश कुमार और एम प्रसाद ने दौड़ लगाकर बचा लिया और घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया जहां वृद्ध महिला की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली पिण्डी टोला गांव निवासी विश्वनाथ मांझी की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में हुई। घायल वृद्ध महिला अपने नतिनी के साथ छपरा में चिकित्सक के यहां इलाज कराकर छपरा कचहरी से पैसेंजर ट्रेन से मशरक जंक्शन आ रही थी कि मशरक जंक्शन पर उतरते समय गिर पड़ी और घायल हो गई। इलाज के बाद परिजनों ने रेल पुलिस के जवानों को धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग