राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो अजीत कुमार सिंह)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के टर्म-2 की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि परीक्षाओं की डेटशीट भी शीघ्र ही जारी की जाएगी। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। सीबीएसई द्वारा इसकी घोषणा के बाद जिले के मांझी प्रखंड के नचाप गांव स्थित रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल के निदेशक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टर्म 1 और 2 में करने का फैसला किया था। सीबीएसई क्लास 10 टर्म-1 बोर्ड माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलीं थीं। उन्होंने बताया कि 12वीं क्लास के माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 01 से 22 दिसंबर 2021 तक हुई थीं। CBSE ने अभी 10वीं 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी नहीं किए हैं। सीबीएसई जल्द ही टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकती है। जो छात्र टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे अपने एग्जाम रौल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर मार्कशीट के तौर पर रिलीज़ किए जाएंगे। बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिजल्ट 31 जनवरी तक जारी किए जाने थे। ऐसे में संभव है कि छात्रों के रिजल्ट अब किसी भी समय जारी हो सकते हैं। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, CBSE Board परीक्षा के रिजल्ट UMANG ऐप, आईवीआरएस, SMS और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। यह जानकारी सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी की गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग