राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के परसौना पंचायत में स्थिति परसौना जेडी प्रोजेक्ट इंटर महिला कॉलेज में जल संरक्षण को लेकर 11 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र सारण के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, पीएन कॉलेज परसा के प्रचार्य डॉ पुष्पराज गौतम, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अमित साह, तूफान सिंह, भूलन जी, धर्मनाथ राय, संतोष शर्मा आदि शामिल होंगे।इसकी जानकारी परसा प्रखंड पूर्व एनवाईवी विकास कुमार ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग