राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। थाना क्षेत्र के बस्ती जलाल जानपर बजरंगबली मंदिल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। दरियापुर से पटना जाने के क्रम में छपरा हाजीपुर एनएच 19 पर ट्रक ने युवक को रौद दिया। मृत युवक की पहचान पटना जिला के हसनपुर, शाहपुर निवासी धर्मनाथ राय के 24 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। जो फिलहाल दरियापुर थाना क्षेत्र के भोरहो कोठेया का मूल निवासी है। दर्दनाक सड़क हादसा बुधवार के अहले सुबह घटना घटित हुआ। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राजेश अपने पैतृक गांव दरियापुर थाना क्षेत्र के गौरव कोठिया आया हुआ था। वह वापस अपने पटना आवास के लिए जा रहा था। तभी छपरा पटना मुख्य मार्ग पर बस्ती जलाल के पास अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक राजेश अपने दो भाइयों में से बीच का भाई है। जो पटना स्थित किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को बंधक बना किया सड़क जाम सड़क दुर्घटना में युवक के मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगो ने छपरा हाजीपुर एनएच 19 मुख्य मार्ग के यातायात को अवरुद्ध कर घण्टो जाम रखा। यातायात बाधित होने से सड़क के किनारे वाहनों का लंबा कतार लग गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग