राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दरिहारा चतुर्भुज गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरिहारा चतुर्भुज गांव निवासी अवधेश राय से वर्ष 2021 के पांचवे महीने में हिन्दू रीति रिवाज से मानपुर गांव निवासी लालसा देवी के पुत्री गुड़िया कुमारी के साथ हुई थी। उसी वक्त से ससुराल वाले गुड़िया को दहेज में एक लाख रुपये के लिए दबाब बना रहे थें। अचानक मंगलवार को गुड़िया के मां को फोन आया कि आपकी पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। इस सूचना को मिलते ही गुड़िया की मां दरिहारा चतुर्भुज गांव पहुंच अपनी पुत्री की घर गई लेकिन वहां कोई नही था इसके बाद मृतिका गुड़िया कुमारी की मां लालसा देवी स्थानीय थाना में पहुंच मृतिका के पति अवदेश राय, गोतनी सुनीता देवी, सास पतासी देवी, भैसुर दिनेश राय तथा लाल बाबू राय सहित अन्य को नामजद करते हुए प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग