पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक। (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में गुरुवार को पानापुर से सेन्ट्रल बैंक में रूपया निकालने आई महिला को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला और बाइक सवार युवक घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां महिला की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी जय प्रकाश प्रसाद की 36 वर्षीय पत्नी मंजु देवी और बाइक सवार युवक मशरक तख्त गांव निवासी मनोउर खान का 18 वर्षीय पुत्र तबरेज खान के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने घायल दोनों का इलाज कर महिला की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि वह मशरक सेन्ट्रल बैंक में रूपया निकालने आई थी कि वही सामने सड़क पर तेजी से अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग