पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक। (सारण)। अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर का सर्वर फेल रहने से गुरूवार को आवेदकों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। गुरूवार को पूरे दिन लोगों को आरटीपीएस काउंटर से मिलने वाली सभी सेवाएं बाधित है। वहीं सुबह से आएं ऑनलाइन आवेदक को अपना आवेदन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। विभिन्न प्रायोगिक परीक्षाओं व प्रोत्साहन राशि पाने के लिए छात्रों को जाति, निवास और आय प्रमाण-पत्र की जरूरत पड़ रही है। लेकिन आरटीपीएस काउंटर पर आने पर सर्वर डाउन होने की जानकारी मिली तो परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर आई महिलाओं ने बताया कि सुबह में बेटी को लेकर जाति बनवाने के लिए काउंटर पर पहुंची तो देखा कि सर्वर डाउन हैं जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आईटी सहायक अमित कुमार ने बताया कि सर्विस प्लस सॉफ्टवेयर का सर्वर काफी धीमा चल रहा है। जिसके कारण आरटीपीएस सेवा प्रभावित है। इसके लिए वरीय पदाधिकारियों को सुचना दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग