पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक। (सारण)। मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को पंचायत वार्ड सचिव संघ के सैकड़ों वार्ड सचिव ने अपनी विभिन्न मांगों को ले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया वहीं रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा कि मशरक प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में वार्ड सचिव संघ का चुनाव के नाम पर धांधली व खानापूर्ति की जा रही है जो सरासर गलत है। समय रहते इसपर लगाम नहीं लगाया गया तो इसका परिणाम बुरा होगा। वे इसके लिए सड़क पर उतरने को तैयार है वहीं उन्होंने बताया कि उनका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है जिस पर 9 मार्च को निर्णय होना है वहीं प्रखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा आनन फानन में वार्डों में चुनाव कराया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है इसके लिए उन लोगों के द्वारा पहले भी संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। मौके पर पंचायत वार्ड सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान के नेतृत्व में पंचायत वार्ड सचिवों ने रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में पंचायत में वार्ड सचिव का विधिवत चयन किया गया था। वार्ड में वार्ड सचिव काम भी बहुत अच्छे ढंग से किए है। बावजूद एक साजिश के तहत पंचायत के वार्ड में गलत ढंग से वार्ड सचिव का चयन करने का प्रयास किया जा रहा है। जो तरीका अपनाया जा रहा है। इसपर रोक लगाया जाए अन्यथा बाध्य होकर हम लोग सड़क पर उतरने को मजबुर हो जाएगें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग