संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुरुवार को मुख्य बाजार बनियापुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा क्षेत्र के सैकड़ो लोगों की मुफ्त जांच कर उचित परामर्श उपलब्ध कराई गई। साथ ही निःशुल्क दवाओं का भी बितरण किया गया। शिविर का आयोजन बिहार सरकार के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश ठाकुर के सौजन्य से डॉ महादेव बाबू के पुराने क्लीनिक परिसर में किया गया। डॉ ठाकुर ने बताया कि बनियापुर प्रखंड के सिसई टोले पिपरा निवासी व समाजसेवी स्व राधामोहन ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर कैम्प का आयोजन किया गया है। कैम्प मे नामचीन डॉक्टरों की उपस्थित में ब्लड प्रेशर, शुगर,श्वशन, नेत्र एवं अन्य रोगों की जांच की गई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ सह कॉर्निया सर्जन डॉ स्वाति,जेनरल फिजिशियन डॉ संजय कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति कुमारी, हृदय, छाती, शुगर एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश ठाकुर,दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित कुमार एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में समाजसेवी अजित सिंह, मुन्ना तिवारी लैब संचालक विनय कुमार, मुकेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा। इधर शिविर में पहुँचे मरीज एवं उनके अभिभावकों ने मुफ्त जांच और निःशुल्क दावा प्राप्त कर आयोजक के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग